BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई गुमशुदा की तलाश व पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में रविवार को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0116/2025 धारा- 137(2) बी0एन0एस की गुमशुदा को 18.07.25 जनपद लखनऊ से बरामद कर पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2),87,65(1), BNS व 3 / 4 पक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी व घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त शादाब उर्फ सहदाब पुत्र सफीउल्लाह शाह निवासी ग्राम भाथर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर मुखबिर खास की सूचना पर भाथर पुल आजमडीह जाने वाली सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।







