Home उत्तर प्रदेश लघु उद्योग भारती की बैठक में शामिल हुए उद्यमी

लघु उद्योग भारती की बैठक में शामिल हुए उद्यमी

FATEHPUR NEWS: लघु उद्योग भारती की बैठक शुक्रवार को राधानगर स्थित शिशिर गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में उद्यमियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने उद्यमियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी उद्यमियों और छोटे व्यापारियों से संगठन का सदस्य बनने को कहा, साथ ही कहा कि इससे सरकारी विभाग उन्हें बेवजह परेशान नहीं कर सकेंगे। जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने संगठन में एकता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है। इसी शक्ति के बल पर व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। सुरेश चंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नारायण बाबू गुप्ता ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाकर व्यापारियों के हितों की रक्षा करना था। बैठक में मनीष गुप्ता, उदय कुमार, रामबाबू, मनोज कुमार, पुत्तन विश्वकर्मा, राम सिंह, बारदान, गंगाराम पटेल और विशाल स्वीट समेत कई प्रमुख उद्यमी मौजूद थे।