Home उत्तर प्रदेश लगभग 11 लाख रुपये का गबन करने वाला पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

लगभग 11 लाख रुपये का गबन करने वाला पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) गुरुवार को वादी ऋषि सारस्वत पुत्र आर०सी० सारस्वत क्षेत्रीय प्रबन्धक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या जनपद अयोध्या द्वारा दी गयी लिखित तहरीर कि विपक्षी शुभम शुक्ला पुत्र राजकुमार शुक्ला नि0 साई सिटी आई0आई0एम0 जनपद लखनऊ तत्कालीन शाखा प्रबन्धक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जनपद बलरामपुर के द्वारा कूटरचित दास्तावेज तैयार कर उधारकर्ता से नवीनीकरण के कागजात व सहमति प्राप्त किए बिना सीकेसीसी ऋण खाते से 10,86,800 रुपये का गबन कर लिया गया तथा बिना ग्राहक के हस्ताक्षर के ही विद्ड्राल फार्म भरकर धनराशि को निकाल लिया गया तथा गबन की गयी धनराशि को अपने उपयोग में ले लिया गया जिसके आधार पर थाना को0 नगर पर  मु0अ0स0 337/25 धारा 316(5), 319(2), 318(4), 337, 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक- 25.12.2025 को अभियुक्त शुभम शुक्ला को साक्ष्यों के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मुझे पैसे की आवश्यकता थी, इसलिए ग्राहकों के खाते से बिना उनके हस्ताक्षर का बाउचर लगाकर अलग अलग तिथियों में नगद पैसा निकाल लिया तथा धनराशि को अपने उपयोग में ले लिया तथा 02 लाख रुपये आनलाइन अपने  व अपनी पत्नी के संयुक्त खाते में भेजकर उपयोग में ले लिया।