PRATAPGARH NEWS: खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार द्वारा लक्ष्मणपुर ब्लॉक से एक्सपोजर विजिट प्रभारी बनाये गए विश्वदीप सिंह द्वारा विजिट हेतु नामित बच्चों को प्रयागराज में आनन्द भवन,चन्द्र शेखर आजाद पार्क,इलाहाबाद संग्रहालय आदि जगहों पर भ्रमण करवाया गया। सुबह ब्लॉक अध्यक्ष निर्भय प्रताप सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखा के दोनों बसों को रवाना किया गया।यात्रा के पूर्व सभी बच्चों को टीशर्ट,टोपी, कॉपी, पेन, बैग, चिप्स, बिस्किट,पानी की बोतल आदि वस्तुएं दे दी गयी ताकि बच्चें आराम से यात्रा का आनंद ले सकें।यात्रा के सकुशल क्रियान्वयन हेतु अपना सहयोग देने वालों में आलोक गुप्ता, विश्वदीप सिंह, आकांक्षा सिंह, शरद त्रिपाठी,ममता,मानस मुकुल, सुमन, दिलीप, संदीप, आशुतोष, जय प्रकाश, कृष्ण कुमार, नेहा, निधि, जान्हवी, अभिनव,उज्ज्वल,आदविक सिंह उर्फ ओम आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।







