Home उत्तर प्रदेश लकड़ी माफियाओं ने पेड़ काट कर गेहूं की फसल की बर्बाद, पुलिस...

लकड़ी माफियाओं ने पेड़ काट कर गेहूं की फसल की बर्बाद, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके खेत के बगल में खड़े पेड़ों को लकड़ी माफियाओं ने काट कर धराशाई कर दिया और पेड़ो की झलासी गेहूं के खेत में फेंकने की फसल बर्बाद हो गई, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं तीन शांतिनगर निवासी पंचम लाल चौरसिया पुत्र स्व छोटेलाल ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके खेत के बगल में पड़ोसी कल्लू व भोला बनवारी का बाग है, पीड़ित का आरोप है कि गुरुवार को लकड़ी माफियाओं ने कई पेड़ काटकर झलासी उसके गेहूं के खेत में फेंक दिया जिससे उसकी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।