Home उत्तर प्रदेश रोहित और अर्जित ने होटल रामा कॉन्टिनेंटल को जिताया

रोहित और अर्जित ने होटल रामा कॉन्टिनेंटल को जिताया

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। रोहित राजपाल के अर्धशतक (84 नाबाद, 57 गेंद, 13 चैके, एक छक्का) और अर्जित सिंह की अचूक गेंदबाजी (7-0-52-5) के दम पर होटल रामा कॉन्टिनेंटल क्लब ने आशीष नेहरा क्लब को सात विकेट से हराकर कर्नल श्री शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग में पूरे अंक प्राप्त किया। डीपीएस मैदान पर सोमवार को खेले गए लीग के उद्घाटन मैच में आशीष नेहरा क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 187 (अभ्युदय प्रताप सिंह 58, अनुज शुक्ला 21, अमितेश शुक्ल 20, अरिजीत सिंह 5/52, सक्षम अवस्थी 2/51) बनाए। जवाब में होटल रामा कॉन्टिनेंटल क्लब ने 27.4 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन (रोहित राजपाल 84 नाबाद, सिद्धार्थ मिश्रा 33, अर्पित सिंह 27, रोशन कुशवाहा 26, अर्जुन दुबे 2/37) बना लिए। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व अजय कुमार अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे। इससे से पहले मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर केबी काला का इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) एलबी काला ने खिलाड़ियों से परिचय कराया। इस मौके पर विवेक सिंह और स्वाति सिंह उपस्थित रहीं।