Home उत्तर प्रदेश रोशन ने भवम क्लब को जिताया आनंद की गेंदबाजी व्यर्थ

रोशन ने भवम क्लब को जिताया आनंद की गेंदबाजी व्यर्थ

PRAYAGRAJ NEWS: रोशन कुशवाहा के हरफनमौला खेल (41 रन एवं तीन विकेट) के दम पर भवम क्लब ने सोनामती क्लब को 171 रन से हराकर स्व. अमृत लाल भारतीय स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। पराजित टीम के आनंद कुमार यादव (6-0-35-5) की गेंदबाजी व्यर्थ हो गई। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में भवम क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 234 रन (अनमोल यादव 65, सूरज चौहान 52, रोशन कुशवाहा 41, सौम्य तिवारी 30, आनंद कुमार यादव 5/35, तुषार सिंह 2/28) बनाए। जवाब में सोनमती क्लब की टीम 19.3 ओवर में 63 रन (विभु यादव 18, आनंद कुमार यादव 14, सिद्धू सैनी 4/07, रोशन कुशवाहा 3/21, आशीष यादव 2/02) पर सिमट गई। रोशन कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।