Home उत्तर प्रदेश रोटरी क्लब कुशीनगर के नए सचिव नियुक्त हुए, अजय सिंह

रोटरी क्लब कुशीनगर के नए सचिव नियुक्त हुए, अजय सिंह

236
0

कुशीनगर जिला ब्यूरो : शनिवार रात एक महत्वपूर्ण बैठक रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा आयोजित की गई जिसमें संगठन में रिक्त चल रहे सचिव के पद पर सर्वसम्मति से सभी सदस्यों द्वारा अजय सिंह को नए सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इनका कार्यकाल जून 2024 तक का होगा। गौरतलब है कि रोटरी क्लब का सत्र जुलाई से जून तक का होता है जिसमे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है। होटल व्यवसाय से जुड़े नव मनोनीत सचिव अजय सिंह को रोटरी अध्यक्ष वाहिद अली ने पुष्प भेंट कर नए दायित्व के लिए बधाई दी। साथ ही रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, अंजली खरवार, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, अश्वनी जायसवाल, महीप राव, डॉ. जेके पटेल, डॉ मुकेश यादव, राजीव गुप्ता, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ. गिरीश सिंह बघेल, डॉ रितेश कुमार, अनादिश श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, आनन्द जायसवाल, डॉ. राजाराम जायसवाल, श्री कृष्णा मद्धेशिया, सरवरे आलम (छोटे), लतीफ अंसारी, वरुण कुमार यादव, मो. तौशिफ आलम खान, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, उमेश जायसवाल कुन्नू जी एवं आदिल खान ने भी अजय सिंह को नए दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।