JHANSI NEWS: नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन ईएमएस-1 कारखाना शाखा झाँसी में केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह के मार्ग दर्शन में व शाखा सचिव राजा भैया के नेतृत्व में एवं शाखा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ.हरि शंकर यादव की अध्यक्षता में रेल सेवानिवृत्ति समारोह सम्पन्न हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव राजा भैया ने किया। शाखा मंत्री नें सभी रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी साथ की यूनियन परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, शाखा उपाध्यक्ष यूसुफ खान नें कारखाना झाँसी से 12 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन साथियों को हार्दिक शुभकामनायें दी, साथ ही कारखाना झाँसी के बारे में उपस्थित साथियों को जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, शाखा सचिव राजा भैया, मुख्यालय मण्डल के पूर्व सहायक सचिव खेमचंद, शाखा के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर यादव, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सुनील शर्मा, अरविंद कुमार मीना, यूसुफ खान,राजेंद्र सिंह, चिम्मन सिंह यादव, बृजभषण शाक्या, मदन, संतोष कुमार वर्मा, ई सी सी सोसायटी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा,मदन, संतोष कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, आनंद, मुश्ताक खान, पर्वत, बबलू चौहान, के . के . निरंजन आदि उपस्थित रहे।







