एमपी के श्योपुर जिले में भारी बारिश के कारण नदी का पानी अचानक बढ़ने से बाप-बेटे खेत में भरे पानी डूब गए. दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. पानी उतरने के बाद दोनों के शव मिले, जो कि एक दूसरे से लिपटे थे.
मध्य प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर अपनी पूरी ताकत दिखाई है. आज मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच श्योपुर से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख आपका भी दिल पसीज जाएगा. यहां नदी ने रौद्र रूप धारण किया, जिस कारण सारा पानी पास के खेत में भी चला गया. वहां बाप-बेटा काम कर रहे थे. पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. बाद में उनके शव एक दूसरे से लिपटे मिले
घटना देहात थाना क्षेत्र के आमलदा गांव की है. यहां खेत पर रखे पाइप लेने बाप बेटे गए थे. बताया जाता है कि इस दौरान अचानक पार्वती नदी का जल स्तर बढ़ गया. जिससे दोनों खेत में ही पानी में डूब गए. पानी में डूब जाने से दोनों की मौत हो गई.
दोनों बाप-बेटे के लापता होने और डूबने की खबर सामने नहीं आई थी. पार्वती नदी का जल स्तर कम हो जाने के बाद उनकी डेड बॉडी (शव) खेत में ही एक दूसरे से लिपटे हुए सुबह ग्रामीणों की मिले. ग्रामीणों ने फिर दोनों के शव उठाए. फिर उन्हें खाट पर उठाकर गांव ले आए.







