फोटो:रुद्र गुप्ता एवं मृत्युंजय
PRAYAGRAJ NEWS: विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने फरहत अली क्लब को चार विकेट से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत में रुद्र गुप्ता (62 नाबाद, 79 गेंद, आठ चौके) और मृत्युंजय (5-0-29-3) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ईश्वर कर इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में फरहत अली क्लब ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन (रेहान वजाहत 32, उद्गम श्रीवास्तव 29, मोहम्मद अशरफुल 19, अनुभव 16, मृत्युंजय सिंह 3/29, नैतिक यादव 2/24, ईशान सिंह 1/23) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 24.1 ओवर में छह विकेट पर 124 रन (रूद्र गुप्ता 62 नाबाद, अक्षत निषाद 15, आयुष्मान वर्मा 2/14, रेहान वजाहत व मोहम्मद अशरफुल एक-एक विकेट) बना लिए। रुद्र गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







