अब्दुल कादिर खान पयागपुर/बहराइच ब्यूरो। जनपद बहराइच मे एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को तीन हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । खबर के मुताबिक विशेश्वरगंज विकासखंड के मुंडेरवा सरहदी गांव निवासी अकबरी बेगम ने लेखपाल मोतीलाल से विरासत करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।जिसमे लेखपाल ने वरासत करने के लिए रुपये की मांग की थी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन यूनिट गोंडा से कर दी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर में अकबरी बेगम ने रुपए लेने के लिए लेखपाल ने महिला को पुरैना बुलाया। लेखपाल जैसे ही तीन हजार रूपये महिला से लेने लगा। वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे धर दबोचा जहाँ से टीम लेखपाल को लेकर स्थानीय थाने लाई। यहां पर लेखपाल से टीम के सदस्य पूछताछ कर रहे हैं। एंटी क्रप्शन टीम की इस कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों मे हड़कंप मच गया है।







