Home उत्तर प्रदेश रिक्रूट आरक्षियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा इस अनिवार्य शारीरिक...

रिक्रूट आरक्षियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा इस अनिवार्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 198 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया भाग

3
0

भदोही। ज्ञानपुर पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा हुई। इस अनिवार्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 198 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया।
इस दौरान यह दौड़ पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है,जिसका उद्देश्य प्रशिक्षणरत आरक्षियों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन का मूल्यांकन करना है। इसे पूरी गंभीरता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित किया गया। जिला आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत यह परीक्षा पुलिस लाइन ज्ञानपुर के ग्राउंड से दुर्गागंज तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तथा हॉस्टल तिराहा से वापस पुलिस लाइन ग्राउंड में समाप्त हुई। सभी रिक्रूट आरक्षियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ उत्तीर्ण करना अनिवार्य था। परीक्षा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन, टीम भावना तथा उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया। यह परीक्षा पुलिस विभाग की प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका लक्ष्य एक सक्षम, अनुशासित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध पुलिस बल तैयार करना है।