Home उत्तर प्रदेश राहुल यादव यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में हुए चयनित

राहुल यादव यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में हुए चयनित

मिला असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स का पद, राहुल की इस सफलता से उनके परिवार में रहा जश्न का माहौल
BHADOHI NEWS: चैरी थाना क्षेत्र के कोम गांव के निवासी समाजसेवी एवं कारोबारी रमेशचंद्र यादव के भतीजे एवं गांव के पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव के छोटे पुत्र राहुल यादव का यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर चयन हुआ है। राहुल की इस सफलता पर सोमवार को उनके आवास में जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। राहुल की प्रारंभिक शिक्षा भदोही में ही हुई, उन्होंने श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज से 2013 में हाईस्कूल व 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयागराज चले गए। 2018 में राहुल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से न सिर्फ स्नातक किया बल्कि उन्होंने टाप किया था। उसके बाद वें यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। दो बार उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया। लेकिन इंटरव्यू में मात्र कुछ ही नंबर से वें चयनित होने से रह गए थे। इसके साथ ही राहुल ने जहां यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा दी थी तो वहीं 2025 के यूपीपीसीएस, बिहार पीसीएस व राजस्थान पीसीएस की भी परीक्षा में बैठे थे, जिसमें बिहार पीसीएस का इंटरव्यू हो चुका है और यूपीपीसीएस व राजस्थान पीसीएस का इंटरव्यू होना बाकी था। इसी बीच यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तो राहुल असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर चयनित हुए हैं। उनके पिता हरिश्चंद्र यादव किसान और समाजसेवी है, जबकि माता विद्या देवी गृहणी है। राहुल शुरु से ही पढ़ने में काफी होनहार थे। राहुल ने बताया कि ग्रेजुएशन के दौरान डायमंड जुबली छात्रावास में रहे। वहां के छात्रों के बीच रहने, कई छात्रों के लगातार यूपीएससी तथा यूपीपीसीएस परीक्षा में चयनित होने का फायदा उन्हें मिला। वें कहते हैं कि परीक्षा के लिए पूरी शिद्दत के साथ मेहनत की थी। बताया कि यूपीपीसीएस परिणाम आया तो चयनितों की सूची आंख फाड़कर देखने लगें। जल्दी-जल्दी सूचि में नीचे की ओर आते गए। अपना रोल नंबर जैसे ही दिखा और पदनाम असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स रहा तो काफी खुशी हुई। राहुल की इस सफलता की बधाई देने के लिए विधायक जाहिद बेग, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव सहित तमाम लोग उनके घर पहुंचे। जहां पर राहुल के दादा जी, बड़े पिता जी व उनके पिता जी से मिलकर इस सफलता के लिए बधाई दी।