कैबिनेट मंत्री नंदी व भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया वितरण जिलाधिकारी भी रहे मौजूद
PRAYAGRAAJ NEWS: लगातारजलस्तर घटने के बाद राहत शिविरों को छोड़कर अपने घरों के लिए लौटते बाढ़ पीड़ितों के बीच आज रविवार को आपदा राहत किट का वितरण सिविल लाइंस स्थित बी एच एस मै किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार बाढ़ राहत कैंपों में पहुंचकर हर संभव सहायता कर रहे आज राहत शिविर से विदा लेने के समय परिवार को राशन किट देकर उन्हें विदा किया गया l पार्षद गण भी हर संभव सहायता हेतु तत्पर रहे। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने कर कंबलों से बाढ़ पीड़ितों को किट वितरित किया l
महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि बाढ़ विभीषिका के दौरान संगठन के कार्यकर्ता पार्षद गण एवं सरकारी कर्मचारी पूरे मनोयोग से बाढ़ पीड़ितों की सेवा में अग्रसर रहे और घर के विदा के समय सरकार ने अभिभावक की तरह सभी की चिंता करते हुए राशन किट सब्जी सहित देते हुए सम्मान से राहत शिवरों से विदा करने का संकल्प लिया और उसे लगातार पूर्ण कर रही है। उक्त अवसर पर डॉक्टर शैलेश पांडे मोहित गुप्ता राजेश गॉड विजय श्रीवास्तव रामनारायण श्रीवास्तव संदीप प्रवीण भारतीय सुजीत कुशवाहा अनुज कुशवाहा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव गौरी शाहूजा से मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा गोपाल श्रीवास्तव दीप द्विवेदी संजय पासवान मनोज श्रीवास्तव पार्षद बबलू रघुवंशी पार्षद अमित सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।







