Home उत्तर प्रदेश राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा,...

राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा, आठ मोबाइल बरामद

MIRZAPUR NEWS: कटरा कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मारकर छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 24 मार्च को ऋषभ पाण्डेय निवासी छुरूआ देवरी थाना कोतवाली देहात मीरजापुर द्वारा कोतवाली कटरा में तहरीर देकर बताया कि सबरी फटका के पास मोबाइल पर बात करते समय पीछे आ रहे दो व्यक्ति मोबाइल फोन छिनकर भाग गए। इस मामले में कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने अरबाज कुरैसी, आसिफ अंसारी, लवकुश सोनकर और राजू उर्फ मुस्तफा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक गिरोह है जो मौके देखकर राह चलते व्यक्तियों के मोबाइल फोन को झप्पटा मार कर छीनकर भाग जाते है । छिने हुए मोबाइल फोन को बेचकर जो पैसे आते है, उसे हम लोग आपस में बाट लेते है । पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।