Home उत्तर प्रदेश राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए समय से जमा करें रूपए:एडिशनल...

राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए समय से जमा करें रूपए:एडिशनल कमिश्नर

BHADOHI NEWS: जीवनदीप नर्सिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में सभा गुरुवार को आयकर विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर मौजूद करदाताओं को आयकर विभाग के नए नियमों की जानकारी देकर समय से कर जमा करने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर एहतेशाम अंसारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को समय पर टैक्स भुगतान के लिए जागरूक करना है। जिससे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलें। उन्होंने कहा कि अग्रिम कर की दूसरी किस्त 15 सितंबर 2025 तक जमा करना अनिवार्य है। टैक्स देना एक कर्तव्य नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का एक शानदार अवसर है। वहीं विभाग के एसीआईटी रेंज-एक वाराणसी ए.संजय कृष्णा ने आयकर विभाग के नए नियमों के बारे में जानकारी दी। जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं विधायक डॉ.आरके पटेल ने सभी से समय पर आयकर अदा करने की बात कही। वहीं जीवनदीप नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ.एके गुप्ता ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। जिन्होंने जनहित में यह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया। तत्पश्चात सभी नगर के हरियाव में स्थित एफसीआई गोदाम पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर आईटीओ भदोही सुनील कुमार सिंह,
आईटीआई भदोही राजेश सिंह, आफिस सुपरिटेंडेंट अमन चित्रांशी, टैक्स असिस्टेंट तुषार, प्रशांत श्रीवास्तव, सीए केपी दुबे, आरसी त्रिपाठी, पंचमलाल मौर्य, आरसी जायसवाल, सुहैल खां, बीडी यादव, समर यादव, डॉ.पीयूष जायसवाल, डॉ.अजय दुबे, निर्यातक रवि पाटोदिया, पीयूष बरनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।