Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन

SONBHADRA NEWS: छपका खंड के सलखन मंडल में बहुत ही हर्षोल्लास के तहत श्री विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघचालक सत्येंद्र व विभाग गो संवर्धन प्रमुख नंदलाल रहे।
बौद्धिक उद्बोधन नंदलाल ने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष तक के सफर का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और 2025 विजयादशमी से 2026 विजयादशमी तक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है। आज भी बहुत सारे संत महात्मा और संगठन राष्ट्र की धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिए तत्पर हैं संघ ने भी उसी क्रम में समाज की के पुनरुत्थान के लिए कार्य प्रारंभ किया। आरएसएस स्वयंसेवकों के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर देता है। यह शाखाओं के जरिए शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और बौद्धिक विकास के जरिए व्यक्ति निर्माण करता है। आज संघ के समाज जीवन से जुड़े अनेक संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और उनकी अपनी विशेष पहचान है सेवा के 1 लाख से अधिक प्रकल्प चलते हैं संघ का कार्य किसी के प्रतिक्रिया में या निषेधात्मक नहीं है यह धर्म की रक्षा करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए एक सकारात्मक कार्य योजना लेकर चलने वाला संगठन है। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संकल्प, व्यवस्था प्रमुख पंकज, जिला शारीरिक प्रमुख राजीव, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, विभाग सह शारीरिक प्रमुख राम लगन, टी के सिंह आदि उपस्थित  रहे।