Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद की मनाई गई जयंती

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद की मनाई गई जयंती

बच्चों ने देखा देश के पहले शिक्षा मंत्री की लघु फिल्म
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के शुभ अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री प्रख्यात शिक्षा विद, भारत रत्न, मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। विकासखंड मांधाता के उच्च प्राथमिक विद्यालय खूजी के बच्चों ने स्मार्ट क्लास में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर लघु फिल्म देखा। प्रभारी प्रधान अध्यापक भारत लाल सहायक अध्यापक आशीष ओझा एवं अंजुम सिद्दीकी ने बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में भी बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय तरौल में प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी देवी, जमीर अहमद तथा प्राथमिक विद्यालय मझिगवां में प्रधानाध्यापिका फरहत जहां खलील अहमद एवं प्राथमिक विद्यालय पितईपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरोज अहमद और विनय प्रजापति ने महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के पहले शिक्षा मंत्री के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इसी तरह मांधाता विकास खंड में कई विद्यालयों में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री की जयंती मनाई गई।