FATEHPUR NEWS: खागा में शुक्रवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि न्याय पंचायत की एक आवश्यक बैठक दिनेश वाल्मीकि के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लवकेश ने की।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार (सभासद) भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जिले की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिसावड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने जोर देते हुए कहा कि संगठन का विस्तार प्रत्येक जिले में किया जाएगा। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय वाल्मीकि न्याय पंचायत समाज की एक महत्वपूर्ण धुरी बनेगी। दिनेश वाल्मीकि ने संगठन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष लवकेश ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक और गांव में संगठन का गठन किया जाएगा। बैठक में धीरज कुमार, पूर्व सभासद आनंद, राकेश कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार वाल्मीकि, धन्नू लाल और सनी कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।







