Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर मुआवजा भुगतान तेज़ करें, निर्माण शीघ्र शुरू हो: डीएम

राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर मुआवजा भुगतान तेज़ करें, निर्माण शीघ्र शुरू हो: डीएम

JAUNPUR NEWS: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 (घाघरा-वाराणसी ब्रिज) से जुड़ी बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि परियोजना से जुड़े पाँच गांवों का मुआवजा अवार्ड हो चुका है, जबकि तीन गांवों का अवार्ड अगले तीन दिनों में हो जाएगा। डीएम ने संतोष जताते हुए निर्देश दिया कि भुगतान प्रक्रिया तेज़ कर सभी बाधाएँ दूर की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में काम पूरा होने से क्षेत्र की यातायात समस्या दूर होगी।