Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आरके सिंह हालिया ब्लॉक के अध्यक्ष हुए...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आरके सिंह हालिया ब्लॉक के अध्यक्ष हुए नियुक्त

MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने  राजेश कुमार सिंह को हालिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनको ब्लॉक के क्षेत्र में  जिम्मेदारी दी गई हैं। इन्हें प्रमाण पत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत  किया गया । और उम्मीद की गई की संस्था में जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा के लिए महिला उत्पीड़न व समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए आगे आए और समाज के हर तबके के लिए संघर्ष के लिए अपनी सेवा के साथ तत्पर रहे।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी को बधाई और शुभकामना दी गई है। साथ ही आशा व्यक्त की है की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार करने में पदाधिकारी हमारे सहयोग में खड़े रहेंगे। मौके पर।जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार, पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह उर्फ शिवम, अनील कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, राजकुमार उपाध्याय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।