PRATAPGARH NEWS: लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में रोगियों की भीड़ देखी गयी। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा एक सौ पचास रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया। अधीक्षक डा0 अरविंद गुप्ता ने शिविर का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया। उन्होनें शिविर में आये लोगों को अवसाद, चिन्ता, निराशा, हताशा, विभ्रम आदि के रोगों के लक्षण की जानकारियां दी। अधीक्षक डा0 अरविन्द ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहने से ही व्यक्ति में रचनात्मक विचारधारा मजबूत बना करती है। मनोरोग विशेषज्ञ डा0 ज्ञानेन्द्र मौर्या ने तनाव तथा नशा से मुक्ति के लिए शिविरार्थियों को जागरूकता प्रदान की। शिविर में शासन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभागीय योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मुकेश कुमार मौर्या, डा0 राहुल गुप्ता, डा0 पंकज मिश्र, डा0 उवेद अंसारी, बीपीएम बृजेश पाण्डेय, असदउल्ला, देवकुमार दुबे, मान सिंह, अरविंद शुक्ला आदि रहे।







