Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ध्वज की अहमियत को भूल रहे हैं सरकारी संस्थान

राष्ट्रीय ध्वज की अहमियत को भूल रहे हैं सरकारी संस्थान

JHANSI NEWS: तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है। यह भारत की एकता, विविधता और मजबूती का जीवंत प्रतीक है। हर घर तिरंगा 2025 अभियान पिछले वर्षों की शानदार सफलता को आगे बढ़ाते हुए, इसमें नई ऊर्जा, रचनात्मकता और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से गहराई से व्यक्तिगत और सामुदायिक रूप से जुड़ने के अवसर प्रदान किया । अपनी शुरुआत से ही, हर घर तिरंगा एक वार्षिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर एक जन आंदोलन बन गया । पिछले कुछ वर्षों में, इसने व्यस्त शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक, कॉर्पोरेट कार्यालयों से लेकर स्कूलों तक, रक्षा बलों से लेकर स्वयं सहायता समूहों तक देश के हर कोने से अभूतपूर्व भागीदारी हासिल की है। इस अभियान को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन, सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का समर्थन मिला है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि देशभक्ति का संदेश हर घर तक पहुंचे।