PRAYAGRAJ NEWS: इफको फूलपुर इकाई में सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव मनाया गया। इफको फूलपुर इकाई में महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन, संयंत्र के सभी विभागों में नियमानुसार व समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गीत गाया गया। बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत ष्वंदे मातरमष् अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। राष्ट्रीय गीत का समय लगभग 1 मिनट 9 सेकंड है। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के हिस्से के रूप में क्रमबद्ध तरीके से और बाद में 1882 में में प्रकाशित हुआ था। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः संजय भंडारी, डॉ अनीता मिश्र, पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः अरूण कुमार, अरवेन्द्र कुमार, एस.के. सिंह, ए.के.गुप्ता, पी.के. वर्मा, डॉ सत्य प्रकाश, आर.पी.यादव, पी.के.त्रिपाठी,संदीप गोयल,विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी,इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव मौजूद रहे।







