Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर हुई जागरूकता संगोष्ठी, दी गई दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर हुई जागरूकता संगोष्ठी, दी गई दवा

PRATAPGARH NEWS: लालगंज सीएचसी में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं अधीक्षक डा0 अरविंद गुप्ता ने नौनिहालों व किशोरों को अलबेण्डाजोल की दवा प्रदान कर किया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान पर प्रकाश डालते हुए अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता ने बताया कि नौनिहालों व किशोरों को अभियान के जरिए दवा की खुराक दी जाएगी। उन्होने कहा कि इस अभियान का उददेश्य हाथी पांव जैसी बीमारियों से पीढ़ी को मुक्त रखना है। उन्होने अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को पारदर्शिता के साथ इसे सफल बनाए जाने के गुर भी बताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अभियान अवधि में नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान के जरिए सहयोग का भरोसा दिलाया। संचालन एएनएम शीलम पाण्डेय व अर्चना चौबे ने संयुक्त रूप से किया। अभियान का संयोजन बीपीएम बृजेश पाण्डेय, डीसीपीएम असदउल्ला ने किया। इस मौके पर डा0 सुधाकर, डा0 राहुल गुप्ता, डा0 अशोक, देवकुमार दुबे, अरविन्द शुक्ला, मान सिंह आदि रहे।