Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में सिसवा शिवभारी के छात्रों ने बढ़ाया...

राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में सिसवा शिवभारी के छात्रों ने बढ़ाया मान

8
0

प्रातःकाल एक्सप्रेस 

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बढ़नी अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा शिवभारी के मेधावी छात्र शिवा (पुत्र शिव प्रसाद) तथा सोहन का चयन राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में होने से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों छात्रों की सफलता को शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। बताया जाता है कि शिवा पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र ने अपनी लगन और परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल कर मिसाल पेश की है। शिवा ने जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड में भी प्रतिभाग किया है। साथ ही विज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले स्तर तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार मिश्र, सहायक अध्यापक शाह आलम, दीप्ति कुमारी, निसार अहमद, मुस्तन शेरुल्लाह, उमेश मौर्य, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।