PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर स्थित गांधी इण्टरमीडिएट कालेज के समीप कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि होली हमारी राष्ट्रीयता तथा सौहार्द के संदेश को दुनिया भर में चमक दिया करती है। उन्होने कहा कि भारतीय लोगों का एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहना और सामूहिक विकास की भावना भी हमारी विशिष्ट पहचान है। उन्होने कहा कि प्रेम और सौहार्द हमारी सबसे बडी राष्ट्रीय शक्ति है। विशिष्ट अतिथि प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संचालन पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी ने किया। समारोह का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल एवं पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक गायकों के द्वारा फाग गीत की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने बाजार में भी लोगों से मुलाकात कर स्वयं तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से होली की शुभकामनाएं सौंपी। बाजार में जगह जगह सांसद प्रमोद तिवारी का व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी अठेहा, उदयपुर, मंगापुर तथा ननौती में भी होली को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर रिंकू सिंह परिहार, लल्लन सिंह, अशोकधर दुबे, अरविंद सिंह, आशीष उपाध्याय, महेन्द्र सिंह, नन्हें खां, अरविंद मिश्र, रामबोध शुक्ल, रोहित सिंह, महादेव प्रजापति, त्रिभु तिवारी, पं. कैलाशपति मिश्र, आशुतोष मिश्र, राजू मिश्र, प्रभात ओझा, शिवकुमार साहू आदि रहे।







