Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाराणसी को उत्तरी जोन में बेस्ट स्मार्ट सिटी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाराणसी को उत्तरी जोन में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड से नगर आयुक्त शिपू गिरि को सम्मानित किया

364
0

India Smart City Conclave-2023 : बनारस की पहचान विश्व में विरासत और विकास के साथ स्मार्ट सिटी के तौर पर होने लगा है। शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा आज बुधवार को इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव -2023 में वाराणसी को उत्तरी जोन में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को वाराणसी स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त शिपू गिरि को सम्मानित किया। स्मार्ट सिटी वाराणसी को परियोजनाओं के समय से क्रियान्वयन, सक्सेस स्टोरी, परियोजनाओं की उपयोगिता, कुशल जनसहभागिता एवं फीडबैक प्रणाली के आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें वाराणसी के प्रमुख कार्यों को मॉडल के माध्यम से दिखाया गया है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाराणसी में लगे 3000 एडवांस सर्विलांस कैमरे से यहां के सुरक्षा कवच को लाइव देखा। इसके अलावा रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, मच्छोदरी मॉडल स्कूल, वाराणसी की गलियों का अत्याधुनिक तरीके से विकास, इंटीग्रेटेड सिटी कमांड सेंटर आदि को प्रदर्शित किया गया है। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने इस पुरस्कार को समस्त काशीवासियों का सम्मान बताया। कहा कि वाराणसी का अलौकिक एवं आध्यात्मिक रूप के साथ यह आधुनिक संगम काशी के विकास को उदीयमान कर रहा है। मंडलायुक्त व अध्यक्ष, वाराणसी स्मार्ट सिटी कौशल राज शर्मा ने काशीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे गर्व का विषय बताया। साथ ही कहा कि भविष्य में भी वाराणसी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के चहुमुंखी विकास के लिए तत्पर रहेगी।