Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति का अपमान करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का...

राष्ट्रपति का अपमान करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का फूंका पुतला

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को बरौधा कचार चौराहा ( पं0 रामचन्द्र शुक्ल ) पार्क के सामने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन वर्मा गोंड की नेतृत्व में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में आदिवासी / जनजातियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एयरपोर्ट पहुँचने पर प्रोटोकॉल के तहत पश्चिम बंगाल प्रदेश की मुख्यमंत्री स्वयं या उनके मंत्रिमंडल के किसी मंत्री द्वारा न पहुँचने पर देश के आदिवासी व जनजातियों के लोग अपने आप को बहुत ही अपमानित और उपेक्षित महसूस किये। जिससे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में प्रत्येक जिले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश निकाला तथा यह मांग किये कि देश की प्रथम महिला नागरिक / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे समाज से हैं उनका अपमान हमारा आदिवासी समाज सहन नहीं करेगा ।  महामहिम के प्रोटोकॉल में पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा जो प्रोटोकॉल दिया जाना चाहिए वह नहीं दिया गया, इससे राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी ने बहुत नाराजगी व्यक्त की । साथ में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष यह भी बताया कि निर्धारित कार्य स्थल पर भी राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दिया गया, जिससे पूरे देश के आदिवासी समाज / जनजाति समाज में निराशा बनी हुई है । तत्पश्चात् आनन फानन में हमारे समाज के आयोजकों द्वारा अन्य दूसरे स्थान पर कार्यक्रम कराया । साथ में यह भी कहा कि हमारी महामहिम राष्ट्रपति का जो अपमान किया गया, वह पूरे आदिवासी / जनजाति समाज का अपमान है । मैं इसका निंदा करता हूँ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हमारा समाज कहना चाहता है कि देश की प्रथम महिला / राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगे, और भारत सरकार से मांग करता हूँ कि ऐसी राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाये ।  उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा कृपाशंकर गोंड, जिलामंत्री रमाशंकर गोंड, रामगोपाल गोंड, अजय कुमार गोंड, दिनेश गोंड, संतोष गोंड, संतोष कुमार, छोटेलाल गोंड, अर्जुन गोंड, राजू गोंड, संजय गोंड, सज्जन गोंड, अनिल गोंड, करन गोंड, अलगू गोंड, जगदीश गोंड, जटाशंकर गोंड के साथ – साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।