लाखों रुपए खर्च, फिर भी सड़कें बदहाल,आवागमन की समस्या ज्यों की त्यों
PRATAPGARH NEWS: बाबागंज विकास खंड के रायगढ़ गांव में विकास से जुड़ी समस्याओं का अंबार है। मनरेगा से कार्य दिखा कर लाखों रुपए का भुगतान हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत और ही है। रायगढ़ के नैदी का पुरवा गांव के ग्रामीणों को गांव से बाहर निकल कर मुख्य मार्ग पर जाने के लिए पांव भर पानी और कीचड़ में जाना पड़ रहा है। वाहन तो गांव से बाहर निकल कर कुशहा होते हुए मुख मार्ग पर जा ही नहीं सकता।गांव के निवासियों ने बताया कि पड़ोस में जूनियर हाई स्कूल है, वहां बच्चों को भी पढ़ाई करने के लिए जाना मुश्किल है। अभी हाल में ही गांव के ही एक पुत्री का डिलीवरी था, गांव में एंबुलेंस ना पहुंचने से लोग मजबूरन चारपाई में उठाकर कीचड़ से बाहर पैदल लेकर आना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। गांव के विशाल यादव ने बताया कि गांव की सड़कें बहुत खराब हैं। बरसात के समय तो यहां की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। हम लोगों को गांव से बाहर निकलने के लिए बहुत परेशानी होती है।मतई यादव ने बताया कि हम लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की, लेकिन उन्होंने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अब उच्च अधिकारी समस्या का निजात दिलाएँगे, मुझे पूरा विश्वास है।संदीप यादव ने बताया कि गांव के बच्चों को स्कूल जाने में भी बहुत परेशानी होती है। सड़कें खराब होने के कारण वाहन नहीं चल पाते हैं। हमें अपने बच्चों को पैदल ही स्कूल भेजना पड़ता है।महेंद्र यादव ने बताया कि हम लोगों ने ग्राम प्रधान से कई बार कहा है कि गांव की सड़कें बनवा दें, लेकिन उन्होंने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अब उच्च अधिकारी समस्या का निजात दिलाएँगे, मुझे पूरा विश्वास है।







