Home आस्था राम नवमी पर शोभायात्रा निकालने की बनी रुपरेखा

राम नवमी पर शोभायात्रा निकालने की बनी रुपरेखा

SONBADHR NEWS: सोनभद्र नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने हेतु बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता आनंद मिश्रा  ने किया। बैठक में अखाड़ा समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह  उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि यह शोभा यात्रा नगर वासियों के सहयोग से भव्य रूप प्रदान करें आम जनमानस का सहयोग हो शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोग जुड़े और आसपास के लोगों को शोभायात्रा में आने के लिए आमंत्रित करें । अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता  ने आप सभी समिति के सदस्यों से कहा कि समिति द्वारा ध्वज वितरण किया जा रहा है आप सभी अपने-अपने वार्डों में लोगों के घरों पर भगवा ध्वज लगाकर पूरे नगर को भगवा मय बनाएं।और महामंत्री  ने बताया कि शोभायात्रा में मनमोहन भगवान राम दरबार की झांकी वह विभिन्न झांकियां होगी जो शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगी ।शोभायात्रा में आम जनमानस द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण पुष्प वर्षा फल मिष्ठान वितरण व शरबत वितरण का कार्यक्रम किया जाता है ।बैठक में मुख्य रूप से आशीष अग्रवाल अनुपम त्रिपाठी बलराम सोनी प्रकाश श्रीवास्तव श्याम उमर अभिषेक गुप्ता अमन वर्मा मनीष वर्मा रवि केसरी दिनेश कुमार धीरेंद्र पांडे सत्यम पांडे  इत्यादि लोग बैठक में शामिल थे.