बैठक में नए पदाधिकारियों का किया गया चयन
BHADOHI NEWS: नई बाजार नगर में स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में एक बैठक हुई। जिसमें रामलीला, विजयदशमी व भरत मिलाप के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान इन सभी आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन कराए जाने को लेकर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रवीण कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, परमानंद मौर्य व राजेश मोदनवाल, महामंत्री सत्यनारायण मोदनवाल व अजीत जायसवाल, मंत्री निखिल बरनवाल, बंटी चैरसिया व किशन शर्मा, कोषाध्यक्ष स्वाभिमान गुप्ता व श्यामजी उमर तथा सांस्कृतिक मंत्री पिंकू मोदनवाल व रतन जायसवाल बनाए गए। भाजपा के जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पति लालता प्रसाद सोनकर व नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप गुप्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव व कांता चैरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







