Home आस्था रामलीला में सीता हरण देख भावुक हुए श्रद्धालु, कलाकारों का हुआ सम्मान

रामलीला में सीता हरण देख भावुक हुए श्रद्धालु, कलाकारों का हुआ सम्मान

PRATAPGARH NEWS: रामपुर बावली स्थित नव दुर्गा पूजा पांडाल में नल नील श्रीराम लीला समिति के बैनरतले सूपनखा की नाक कटने का दृष्य देख श्रद्धालु मगल हो उठे। वहीं कलाकारों द्वारा सीता हरण की भी प्रस्तुति भावपूर्ण दिखी। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के सुंदर भजनों को भी सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। वहीं महिला श्रद्धालुओं को मां सीता के हरण का दृष्य देखकर भावुक देखा गया। सूपनखा की भूमिका में जीतेंद्र मिश्र, श्रीराम की भूमिका में विनोद मिश्र, भगवान लक्ष्मण के पात्र के रूप में धीरू मिश्रा तथा मां जानकी की भूमिका में निकेत मिश्रा के मंचन को सराहा गया। वहीं रावण की भूमिका में डॉ. महंत विश्वकर्मा, खर दूषण की भूमिका में संजय मिश्रा तथा जटायु की भूमिका में सचिन समेत अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी मनमोहक दिखी। ग्राम प्रधान कमल सिंह एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुधाकर प्रसाद द्विवेदी, पीयुष गुप्ता, धीरेंद्र मिश्र, उज्ज्वल मिश्र, साकेत मिश्रा, नितिन मिश्र, सचिन सरोज, साहिल सरोज, राजेंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।