Home उत्तर प्रदेश रामपुरा थाना पुलिस द्वारा दो अंतर्जनपदीय बदमाशों से मुठभेड़ में एक घायल...

रामपुरा थाना पुलिस द्वारा दो अंतर्जनपदीय बदमाशों से मुठभेड़ में एक घायल दूसरे को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

JALAUN NEWS: रामपूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी मौके से दौड़कर गिरफ्तार कर लिया दोनों बदमाशों पर 26 सितंबर की टपेबाजी की वारदात का आरोप था पुलिस ने मौके से अवैध असला है कारतूस नगदी और एक मोबाइल फोन बाराबंकी किया है जानकारी के अनुसार मंगलवार 14 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे रामपुरा  थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ टीहर नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी दो बाइक सवार युवक ऊमरी की तरफ से रामपुरा की ओर आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन दोनों बाइक सवार बिना रुके भागने लगे इस पर पुलिस को शक हो गया और पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई पुलिस ने दूसरे बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार और क्षेत्राधिकारी माधवगढ़ अंबुज यादव ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया के दोनों आरोपी अंतर्जनपदीय अपराधी हैं जिनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं घायल बदमाश की पहचान प्रमोद कानपुर देहात के रूप में हुई है वहीं पकड़े गए बदमाश का नाम जय सिंह औरैया बताया गया है दोनों बदमाशों ने 26 अक्टूबर 2025 को रामपुरा थाना क्षेत्र मैं टप्पे बाजी की घटनाओं को अंजाम देखकर करीब ₹40000 की नगदी लूटी थी पुलिस ने उनके साथ दो तमंचे 315 बर दो जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस एवं 10500 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तरह से बक्से नहीं जाएंगे पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।