PRAYAGRAJ NEWS: चौथे इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत पर रानी मंडी स्थित नवाब नन्हे की कोठी से जुलूस ए आबिद ए बीमार निकाला गया।आयोजक अमजद अली पप्पू की सरपरस्ती में निकाले गए जुलूस में अन्जुमन शब्बीरीया रानी मंडी, अन्जुमन हैदरी दरीयाबाद, अन्जुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड दरियाबाद, अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार व अन्जुमन अब्बासिया रानी मंडी के नौहाख्वानों ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस को इमामबाड़ा मीर हुसैनी पर पहुंच कर खत्म किया। जुलूस से पूर्व खतीब ए अहलेबैत हसन अली ने ग़मगीन मसायब पढ़े।जुलूस के सेक्रेटरी ज़फ़र अब्बास रिजवी कौनैन, जनरल सेक्रेटरी मुज़फ्फर अब्बास नजमी, सद्र सलमान हैदर व डॉ हसन काज़मी, नायब सद्र असग़र अब्बास व शाहिद अब्बास रिजवी, अमजद अली पप्पू, असद अली, अब्बास अली, आबिद अली, अकबर अली ने जुलूस को सम्पन्न कराने में सहयोग किया।जुलूस में शबीहे ताबूत व ज़ुलजनाह की शबीह भी साथ साथ रही जिस पर अक़ीदतमंदों ने फूल माला चढ़ा कर बोसा लिया और मन्नते व मुरादें मांगी।वहीं रानी मंडी इमामबाड़ा स्व हुसैन अब्बास रिजवी (कल्लू भाई) में अब्बास गुड्डू की ओर से सालाना मजलिस ए तरहीम में रज़ा इस्माइल सफवी ने सोज़ख्वानी की तो मौलाना सैय्यद जौहर अब्बास ने शहादत का मार्मिक अन्दाज़ में वर्णन किया तो इमाम हुसैन के चाहने वालों की आंखें भर आईं। अन्जुमन मुहाफिज़े अज़ान क़दीम के नौहाख्वान ग़ुलाम अब्बास नकवी व अन्य लोगों ने ग़मगीन नौहा पढ़ा।इसी क्रम में बैदन टोला स्थित रज़ा मंज़िल में मेंहदी रज़ा की ओर से सालाना मजलिस ए अज़ा का आयोजन किया गया जिसमें फ़ैज़ जाफरी ने सोज़ख्वानी तो मौलाना सैय्यद जवादुल हैदर रिज़वी साहब क़िब्ला ने मजलिस को खिताब किया।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार ने नौहों और मातम का नज़राना पेश किया। वहीं दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा जद्दन मीर साहब में हुई अशरे की मजलिस को शरर नक़वी ने खिताब किया ।नजीब इलाहाबादी के संचालन में अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमिया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानों ने पुरर्दद नौहा पढ़ा एडवोकेट रज़ा हसनैन, शफक़त अब्बास पाशा, अली रज़ा, काज़िम रज़ा, रिज़वान जव्वादी, हसनैन अख्तर, हुसैन रज़ा, मक़सूद रिज़वी, हैदर अली, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन, असग़र अली, मोहम्मद रज़ा ,नजमुल हुसैन, ज़ैग़म नक़वी, हसन टाईगर आदि शामिल रहे।
भवदीय
सैय्यद मोहम्मद अस्करी







