Home उत्तर प्रदेश रानीगंज के सेनापुर में आदर्श फर्नीचर एवं प्लाईवुड द्वारा विश्वकर्मा पूजा पर...

रानीगंज के सेनापुर में आदर्श फर्नीचर एवं प्लाईवुड द्वारा विश्वकर्मा पूजा पर भव्य आयोजन

PRATAPGARH NEWS: फतनपुर के सेनापुर में आदर्श फर्नीचर एवं प्लाईवुड के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनमानस की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. शिवाकांत ओझा (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन) तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर पूर्णांशु ओझा ‘श्यामू भइया’ पधारे। दोनों अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।  अतिथियों के स्वागत हेतु क्षेत्रीय युवाओं व जनमानस ने विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक अतिथियों की भव्य आगवानी की। रैली के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं नारेबाजी से वातावरण गूंज उठा। पूरे आयोजन में स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता व भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।