JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मणिकर्णिका शाखा झांसी द्वारा प्रेम ओर समर्पण की प्रतीक राधा जी के प्राकट्य दिवस मनाया गया. कार्यक्रम एड. रुचि जतारीय व शिवानी आकाशवाणी उद्घोषिका और एम जे अभिलाषा सक्सेना, इंदिरा गुप्ता, डॉ उमा पराशर के संरक्षण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ स्वप्निल मोदी ने की. कार्यक्रम में सभी ने बड़े उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया.कार्यक्रम में शिवानी के गीत ने सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम में गणेश बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम वंदना नाहर द्वितीय अनीता सिंह रही. जिनको पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रीति चौरसिया, नीलम सिंह, आशा, ऋचा साहू, कविता अग्रवाल, ऊषा सैन, पुष्पा गुप्ता, अंजना, अर्चना, स्वाति, अनुश्री,चिया, अनीता आदि उपस्थित रहे. अंत में वंदना ने आभार व्यक्त किया और संचालन अनीता ने किया.







