बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम के साथ मनाया गया राधा अष्टमी का पर्व
SONBHADRA NEWS: नगर के रामलीला मैदान में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव पर देर शाम तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा हरि नाम संकीर्तन, राधा नाम जप किया गया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित लोग भाव विभोर हो उठे। इसके बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, धीरज जलान, सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र, बचउ पांडे, मनोज, आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







