प्रतिमा विसर्जन व विदाई के समय मौजूद सभी भक्तों की नम हो गई आंखें
BHADOHI NEWS: नगर से सटे मुसीलाटपुर गांव में स्थित शिव मंदिर के बाहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व राधाकृष्ण की स्थापित की गई थी। रविवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया। डीजे और गाजे-बाजे के साथ गांव में ही स्थित मोरवा नदी में प्रतिमा विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व गांव में भक्तों द्वारा शिव मंदिर के बाहर राधाकृष्ण की प्रतिमा हर वर्ष स्थापित की जाती है। जहां पर पुरुषों के साथ ही साथ ही साथ महिलाओं और युवाओं द्वारा विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही भजन-कीर्तन चलता रहता है। इस वर्ष भी भक्तों द्वारा शिव मंदिर के बाहर राधाकृष्ण की प्रतिमा को स्थापित किया गया। जहां पर कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद कान्हा के जन्म के बाद खुशी मनाई गई। पंजीरी का प्रसाद बनाकर वितरित किया गया। आज सुबह के समय ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ भक्त प्रतिमा लेकर गांव में भ्रमण करते नाचते और गाते हुए मोरवा नदी पहुंचे। जहां पर प्रतिमा को विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन व विदाई के समय मौजूद सभी भक्तों की आंखें नम हो गई। इस मौके पर राजेश राय, सत्यम राय, बच्ची राय, गोलू राय, विमलेश राय, अंजलि राय, विमल राय, बाबू, पमपम राय, गुड्डा, नीरज राय, छोटी राय व शशांक राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







