Home उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा 13 मार्च को खड्डा तहसील में...

राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा 13 मार्च को खड्डा तहसील में जनसुनवाई

KUSHINAGAR NEWS: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, मानव अधिकार भवन लख़नऊ के पत्र दिनांक 24.02.2026 के संदर्भ में प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की समस्याओं के त्वरित एवं सुगम निस्तारण के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त के क्रम में उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को जनपद कुशीनगर के तहसील सभागार, खड्डा में पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना एवं जनसुनवाई प्रक्रिया को अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाना है।

जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत मा० सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड्डा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खड्डा का निरीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया जाएगा।

जनपद की समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की  है कि वे अपनी समस्याओं/शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।