Home उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुई दुःखद घटना...

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुई दुःखद घटना का किया निरीक्षण

PRAYAGRAJ NEWS: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश बेली हॉस्पिटल एवं स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज पहुँचकर दुर्घटना में घायल लोगो से मुलाकात किया और बात करते हुए उनका हाल जाना, बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश मंत्री ने निर्धारित मानक के अनुरूप सभी शीतगृहों की जांच कर आख्या दिए जाने तथा मानक के अनुसार संचालन न पाए जाने पर शीतगृहों को बंद किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इससे पूर्व दुःखद घटना का निरीक्षण किए जाने हेतु घटना स्थल पहुंचे और वहां पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली तथा सभी संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये हैं। मंत्री नेे पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को घटना से सबक लेते हुए सभी स्थापित संचालित शीतगृहों के मानक की जांच कर आख्या दिए जाने तथा जो भी शीतगृह मानक के अनुसार संचालित ना पाया जाए उसे बंद किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।