Home उत्तर प्रदेश राज्यपाल के हाथों मेधावियों को दीक्षान्त समारोह में मिला पदक, खुशी का...

राज्यपाल के हाथों मेधावियों को दीक्षान्त समारोह में मिला पदक, खुशी का माहौल

लालगंज के सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय के मेधावियों ने चार जिलों में सर्वाधिक पदक का रचा कीर्तिमान

PRATAPGARH NEWS: विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर एवं विज्ञान प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय के मेधावियों को राज्यपाल के हाथों पदक मिलने से मंगलवार को खुशी का माहौल देखा गया। महाविद्यालय ने सर्वाधिक बत्तीस पदक हासिल कर लालगंज क्षेत्र की मेधा की सफलता का डंका बजाया है। प्रो0 राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय का सोमवार को अष्टम दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें एसबीएम महाविद्यालय को प्रयागराज तथा कौशाम्बी व फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ जिलों के महाविद्यालयों में सर्वाधिक बत्तीस पदक राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के हाथों मिलने का कीर्तिमान हासिल हुआ है। महाविद्यालय के मेधावियों की गौरवपूर्ण सफलता पर खुशी जताते हुए प्रबन्धक एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा ने उच्चशिक्षा के क्षेत्र में इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है। वहीं महाविद्यालय के उप प्रबन्धक इं. पूर्णांशु ओझा व प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह ने भी सफलता को महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश के लिए प्रतिष्ठापूर्ण कहा है। मंगलवार को यहां आचार्य राम अवधेश मिश्र, निदेशक डॉ0 संदीप कुमार मिश्र, कुलानुशासक डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी, डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 ओपी द्विवेदी, डॉ0 आशुतोष शुक्ल, डॉ0 राहुल सिंह, डॉ0 कपिलदेव, डॉ0 भूपेन्द्रमणि, डॉ0 रजनी सिंह, डॉ0 शैलेन्द्र सिंह ने भी मेडल हासिल करने वाले मेधावियों की लगन व मेहनत को सराहा है।