MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हुए कहा कि अपराधी चाहे जमीन पर हो या आसमान में, जिंदा या मुर्दा अपराधी को सामने लाया जाए और अपराध के दौरान बनाई गई संपत्ति पर पुलिस और प्रशासन तत्काल बुलडोजर चलाकर मकान को गिराए ताकि अपराधी का मनोबल टूटे। अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी अपराध करने के बाद जमीन में हो या आसमान में, पुलिस प्रशासन उसे जिंदा या मुर्दा सबके सामने लाने का प्रयास करे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने इसका संज्ञान ले लिया है। यदि पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अपराधी को जिंदा या मुर्दा लाने में असमर्थ साबित होता है तो श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मिर्जापुर से लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी। जल्द से जल्द बुलडोजर की कार्रवाई की जाए, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें। राजीव सिंह एक अच्छे अधिवक्ता होने के साथ समाज में अच्छी छवि रखते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कभी किसी का बुरा नहीं किया। वे बेहद मृदुभाषी थे और अपने स्वभाव से मिर्जापुर जनपद के नौजवानों के सहयोग में रहते हुए हमेशा सुख-दुख के भागी बनते थे। लेकिन दुर्भाग्य है कि मिर्जापुर में अपराधी किस्म के व्यक्ति ने आज उनकी हत्या कर दी। यह बड़ा ही दुखद समाचार है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। परिवार को जहां भी हमारी मदद की जरूरत होगी, वहां हम सब खड़े रहेंगे। हम लोग पीछे हटने वाले इंसान नहीं हैं। इसी के साथ अपने अधिवक्ता भाइयों से अपील करता हूं कि कोई भी अधिवक्ता अपराधी का मुकदमा न देखे। जो अधिवक्ता अधिवक्ता के विरुद्ध खड़ा होगा, हम लोग उस अधिवक्ता का विरोध करते हुए उसे भी दंडित कराने का काम करेंगे। इसके लिए यदि अपने भाइयों से मुझे दुश्मनी भी लेनी पड़े तो मैं लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन अन्याय के विरुद्ध यह लड़ाई आप सभी के सहयोग से जारी रहेगी।
मैं पुनः जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से यह मांग करता हूं कि हमारा एक अधिवक्ता भाई हम सबके बीच से चला गया। अगर पुलिस प्रशासन 48 घंटे में अपराधी को जिंदा या मुर्दा हमारे बीच नहीं लाता और उसके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की जाती, तो समस्त सवर्ण समाज के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करके मिर्जापुर जनपद में विशाल आंदोलन किया जाएगा, जिसका समर्थन प्रदेश के समस्त करणी सैनिक करेंगे। यह जानकारी मिर्जापुर जनपद के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने दी है।







