Home उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल के प्रति अधिवक्ता ने जताई नाराजगी

राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल के प्रति अधिवक्ता ने जताई नाराजगी

PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोराव अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्रपुर के धनापुर में गाटा संख्या 144 की पैमाईश हकबंदी के तहत राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल ने कुछ माह पूर्व करते हुए वादी का पत्थर नसब करा दिया था जिसे विपक्षियों द्वारा उखाड़ देने पर राजस्व निरीक्षक को थाना कोरांव में पत्थर उखाड़ने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना पड़ा था इधर पीड़ित वादी न्याय की गुहार लगाकर पुनः पत्थर नसब किए जाने और मेड़बन्दी को लेकर तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक दौड़ लगा रहा था उधर मंगलवार को कानूनगो और हल्का लेखपाल ने भुक्तभोगी की ही पैमाईश नसब कराए गए पत्थर वाली भूमि के अंदर नाली और चकमार्ग निकाल दिया गया साथ में पीड़ित अधिवक्ता के ऊपर एफआईआर भी दर्ज कराने की धमकी दे डाली।
बताते चलें कि तहसील कोराव मिश्रपुर निवासी अधिवक्ता अनूप मिश्रा ने अपने बड़े भाई प्रभात कुमार के नाम अपनी आराजी मौजा धनापुर की गाटा संख्या 144 का धारा 24 के तहत हकबंदी का वाद 12 वर्ष पहले उपजिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल किया था जब 12 वर्ष बाद उसे न्यायालय से न्याय मिला तो कानूनगो शमशेर बहादुर सिंह के साथ हल्का लेखपाल अनुज कुमार ने जाकर वादी का पैमाईश के अनुसार पत्थर नसब करा दिया गया था किन्तु विपक्षियों द्वारा पत्थर को उखाड़ दिया गया जिसको लेकर कानूनगो ने विपक्षियों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज कराई थी उधर पुनः पत्थर नसब किए जाने और मेड़बन्दी कराए जाने को लेकर पीड़ित दर दर भटक रहा था इधर मंगलवार को राजस्व निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के साथ हल्का लेखपाल अनुज कुमार ने भुक्तभोगी के ही जमीन की,कि गई पैमाईश और पत्थर नसब के अन्दर बिना पीड़ित को सूचना दिए विपक्षियों के साथ मिलकर नाप करते हुए नाली और चकमार्ग निकाल दिया जिससे पीड़ित अधिवक्ता अनूप मिश्रा ने बार एसोशिएशन तहसील कोराव के अध्यक्ष रामबहादुर सिंह के अलावा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है