MIRZAPUR NEWS: बुधवार को राजगढ़ मंडल, मड़िहान विधानसभा के बूथ संख्या 167 एवं 168 (राजगढ़ प्रथम) में SIR को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने राजगढ़ सहित विभिन्न बूथों का भ्रमण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से संबंधित कार्य को तेजी और गंभीरता के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि हर बूथ पर नए पात्र मतदाताओं का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़ा जाए, साथ ही जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश छूट गए हैं, उनका भी शीघ्र पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने विस्थापित मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह, महामंत्री सहेंदर मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक अजीत मौर्य, रमेश पटेल, बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







