Home उत्तर प्रदेश राजगढ़ पुलिस और एसओजी की जुगलबंदी से पकड़ा गया बीस हजार का...

राजगढ़ पुलिस और एसओजी की जुगलबंदी से पकड़ा गया बीस हजार का इनामी गो-तस्करी

MIRZAPUR NEWS: रविवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के रेमरी जंगल से पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार के ईनामियां गो-तस्करी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा, 315 बोर के बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक आपरेशन और क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को राजगढ़ थाने में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 20 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त
रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव को निवासी चिताड़ी थाना चौनपुर, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार गिरफ्तार किया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी कार्रवाई की। अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए राजगढ़ सीएचसी भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस और 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा और उनकी टीम व एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह,और उनकी टीम शामिल रही।