Home उत्तर प्रदेश राखी,मेहंदी प्रतियोगिता में दिखा प्रशिक्षुओं का हुनर

राखी,मेहंदी प्रतियोगिता में दिखा प्रशिक्षुओं का हुनर

142
0

मुख्य अतिथि सविता राजेंद्र प्रताप, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने प्रशिक्षुओं को किया प्रोत्साहित

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। डायट के प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप के निर्देशन में “सेंटर आफ एक्सीलेंस” जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज में अगस्त माह की गतिविधि के तहत सावन माह में डीएलएड प्रशिक्षुओ के लिए राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आज आयोजन किया गया । कार्यक्रम में निर्णायक एवं मुख्य अतिथि सविता राजेंद्र प्रताप ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप एवं प्रवक्ता निधि मिश्रा, वर्तिका कुशवाहा, रिचा राय ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में डीएलएड बैच – 2023 एवं 2024 का उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । प्रतिभागियों ने एक – दूसरे के हाथों में सुंदर – सुंदर मेहंदी बनाई एवं रंग बिरंगी राखियों का निर्माण किया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर मुख्य अतिथि सविता राजेंद्र प्रताप ने प्रशिक्षुओ द्वारा निर्मित राखी एवं मेहंदी का निरीक्षण किया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रशिक्षुओ को सम्मानित किया । इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षु राखी एवं अनुशिका ने प्राचार्य डायट को स्वनिर्मित राखी बांधी । डीएलएड प्रशिक्षु प्रयागिनी एवं प्रतिभा ने मुख्य अतिथि के हाथों में सुंदर मेहंदी लगाई गई । समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सविता राजेंद्र प्रताप एवं डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने समस्त प्रशिक्षुओ को राखी की शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमार पांडेय ,डॉ प्रसून सिंह ,डॉ अमित सिंह डॉ अब्दुल मोहयी, विवेक त्रिपाठी, वीरभद्र प्रताप, शशांक एवं सभी कर्मचारी शामिल हुए। संचालन डॉ राजेश कुमार पांडेय ने किया ।