KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सोहेला गांव के पास स्थित एक राईस मिल परिसर में लगा जनरेटर का सामान चोरों ने पार कर दिया, मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नं 24 निवासी राजेश कुमार अग्रहरि पुत्र स्व रामविशाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह रामपुर सोहेला में स्थित राईस मिल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। राजेश कुमार अग्रहरि का आरोप है कि राईस मिल परिसर में लगा 125 केवी का जनरेटर से रविवार की रात दस बजे के करीब अंदर का सारा सामान गायब हो गया, सोमवार की सुबह जब मिल पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







