PRAYAGRAJ NEWS: रसोई गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व मे बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित पत्थर गिरजा घर के सामने धरना स्थल पर खाली गैस सिलेंडर एवं स्टोव तथा उपले रखकर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने रसोई गैस की किल्लत को शीघ्र दूर करने की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई रोकने मे असफल होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों मे मंजू यादव, उर्मिला सिंह, सावित्री सिंह, रीता मौर्या, संध्या कुशवाहा, मंजू, रेनू बाल्मीकि, स्मिता जायसवाल, कंचन पासी, सरिता सिंह, छाया यादव, चंचल पासी, कमला पासी, कंचन कुशबाहा, सरोज,जुली पासी, सुमित यादव, आशीष पाल, प्रियांशु, तानिश जायसवाल, सुषमा यादव, पवन श्रीवास्तव, रचना यादवममता देवी आदि रहीं।







